रायपुर : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कलेक्टर की अफसरशाही का नया चेहरा सामने आया है ? नतीजतन,प्रशासनिक टकराव के तेज होने से एक ओर जहाँ कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है,वही कृषि महकमे में ‘सस्पेंशन पॉलिटिक्स’ से कृषि विभाग और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए है| जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर ने दो कृषि विस्तार अधिकारियों को झूठी जानकारी और बगैर ठोस तथ्यों के हालिया निलंबित कर दिया था|अभी इस घटना को गुज़रे हफ्ता भर भी नहीं बीता है,कि एक बार फिर कलेक्टर ने जिले के डिप्टी डायरेक्टर कृषि को निलंबित करने की चेतावनी दी है| बताया जा रहा है,कि कलेक्टर महोदय ने उन फर्मो के खिलाफ एक तरफ़ा FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए है,जो कृषि माफिया “जिग्नेश पटेल” के कारोबार को चुनौती पेश कर रहे है| यह भी बताया जाता है,कि अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए,कलेक्टर कृषि विभाग के अधिकारियों को एक के बाद एक निलंबित कर रहे है| जबकि, कलेक्टर की सूझबूझ और गैर कानूनी निलंबन आदेशों को देखकर कृषि महकमा हैरानी जता रहा है| कृषि विभाग के उच्चाधिकारी इस तथ्य को लेकर परेशान है,कि मानसून सिर पर है और कलेक्टर साहब कृषि विभाग के अधिकार क्षेत्र पर अतिक्रमण करते हुए, ख़ुद-बा-ख़ुद बग़ैर कोई वैधानिक कारणों के उनके अफसरों का निलंबन कर रहे है | ताज़ा जानकारी के मुताबिक,महासमुंद में पदस्थ एक ?
महासमुंद में कलेक्टर का नया कारोबार ? तेल-गैस की अफ़रा-तफरी के बाद खेत-खलियानों में दस्तक,अब डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर को सस्पेंड करने की धमकी से मचा बवाल…
By worldprime
On: मई 28, 2026 1:27 अपराह्न
---Advertisement---