क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Gangwar: रायपुर में गैंगवार, बीच सड़क पर चले चाकू, फरसे और लाठी-डंडे, 4 आरोपी हिरासत में

On: मई 28, 2026 3:14 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Gangwar: राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गैंगवार की बड़ी घटना सामने आई। बीच सड़क पर दो गुटों के बीच जमकर चाकू, फरसे और लाठी-डंडे चले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि कई आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।tcw

जानकारी के अनुसार विवाद स्कार्पियो गैंग और एक्टिवा गैंग के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि अमलेश्वर स्थित बैली फार्महाउस में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

देखें विडियो – https://www.instagram.com/reel/DY4AjkRD0y8/?igsh=MWVrMmkzbGgyeXJwaw==

आशु तिवारी के बर्थडे पार्टी में “शहर का डॉन कौन है” इस बात को लेकर सचिन पोपटानी और आशीष नामक युवक के बीच बहस हुई थी। उस समय मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन बाद में विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क तक पहुंच गया।

Image 38 3 300x187

स्कार्पियो सवार युवकों ने स्कूटी चालक को रोका

बताया जा रहा है कि सुबह स्कार्पियो में सवार युवकों ने स्कूटी चालक को रोक लिया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू, फरसे और हॉकी डंडों का इस्तेमाल किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।

Image 32 6 300x183

गैंगवार में नाबालिग भी शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंगवार में कई नाबालिग भी शामिल थे। घटना के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने गैंगवार में इस्तेमाल किया गया फरसा जब्त कर लिया है। मामले में एक्टिवा गैंग के लक्की पाहुजा, सचिन पोपटानी और 2 नाबालिगों समेत 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं स्कार्पियो गैंग के मिहिर भंसाली, आदर्श सिंह उर्फ इमरान समेत अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सभी से पूछताछ जारी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });