CG News: कवर्धा जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने उप निर्वाचन 2026 के तहत 1 जून को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मतदान को ध्यान में रखते हुए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में यह अवकाश प्रभावशील रहेगा।. जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 और ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमां-14 के रिक्त पंच पदों के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों में शराब दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।. कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है, ताकि संबंधित क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का आसानी से उपयोग कर सकें।. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
CG News: 1 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित; शराब दुकानें भी रहेंगे बंद, आदेश जारी
By worldprime
On: मई 30, 2026 1:49 अपराह्न
---Advertisement---