आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज़ रफ्तार दुनिया में अक्सर यह सवाल उठता है कि बच्चों को अब कौन-सा विषय पढ़ना चाहिए ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेसन हुआंग की राय इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि एआई के दौर में क्या पढ़ना है से ज्यादा महत्वपूर्ण यह होगा कि एआई का इस्तेमाल करके कितना बेहतर सीखना है। सिंगापुर के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हुआंग ने कहा कि माता-पिता को इस बात को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए कि उनके बच्चे कौन-सा सब्जेक्ट चुन रहे हैं। उनके मुताबिक, जो चीजें पहले महत्वपूर्ण थीं, जैसे रचनात्मकता, कहानी कहने की क्षमता, समझदारी और इंसानी जुड़ाव, वही भविष्य में भी सबसे ज्यादा मायने रखेंगी। हुआंग ने जापानी विचार वाबी-साबी का भी जिक्र किया, जिसमें अपूर्णता की सुंदरता को महत्व दिया जाता है। उनका संकेत था कि एआई की परफेक्ट दुनिया में इंसानों की भावनाएं, गलतियां और व्यक्तिगत शैली ही सबसे ज्यादा खास बन सकती हैं। जेसन हुआंग ने नौकरियों को टास्क्स की टोकरी बताया। उनके अनुसार एआई कई दोहराए जाने वाले काम ऑटोमेट कर देगा, लेकिन इससे इंसानों को ज्यादा कठिन, रचनात्मक और रणनीतिक काम करने का समय मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एआई इंसानों को आलसी नहीं बनाएगा। जैसे कंप्यूटर, इंटरनेट और स्मार्टफ?
एआई के दौर में अब इंसान कहानी सुनाना सीखें:एनवीडिया सीईओ हुआंग बोले- बच्चे कौन सा विषय पढ़ें, इससे ज्यादा जरूरी है ‘कैसे सीखें’
By worldprime
On: मई 28, 2026 3:51 अपराह्न
---Advertisement---