बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक फनी डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह पजामा पहनकर डांस करती नजर आईं। श्रद्धा ने माइकल जैक्सन के गाने बैड पर डांस किया। जिसमें उनके मजेदार और एनर्जेटिक मूव्स दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो के साथ-साथ उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।’ जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया है। श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चा पहली बार 2024 की शुरुआत में तब हुई, जब दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उन्हें अक्सर साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, इसी साल जनवरी के महीने में सोशल मीडिया पर श्रद्धा की शादी की चर्चाएं तेज हुई थीं। दावा किया गया था कि श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दरअसल, एक पोस्ट में दावा किया गया था कि श्रद्धा और राहुल की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। जिसके बाद इन दावों पर श्रद्धा के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्र?
श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन के गाने पर फनी डांस:कथित बॉयफ्रेंड को टैग कर लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए
By worldprime
On: मई 28, 2026 6:15 अपराह्न
---Advertisement---