पंजाब में गन कल्चर पर लगी रोक के बावजूद मशहूर सूफी सिंगर ‘नूरां सिस्टर्स’ की बहन रितु मीर नूरां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं, जिसके बाद वह कानूनी पचड़े में फंसती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, रितु के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। लगातार विवादों में रही रितु मीर नूरां जालंधर की रहने वाली और मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स की बहन रितु मीर नूरां पिछले काफी समय से लगातार विवादों और सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके पिता गुलशन मीर किडनी की गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे। पिता की बीमारी के दौरान ही नूरां सिस्टर्स का आपसी और पारिवारिक विवाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में छाया रहा था। इस पारिवारिक कलह के दौरान रितु नूरां के पूर्व पति ने उन पर कई तरह के गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अभी यह पुराना विवाद पूरी तरह थमा भी नहीं था कि रितु नूरां अब हथियारों के प्रदर्शन यानी ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा देने के एक नए मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरअसल, रितु नूरां का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां एक बिस्तर पर बैठी हुई हैं और ?
गन कल्चर मामले में फंसी पंजाबी सूफी सिंगर:रितु नूरां का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो वायरल; पारिवारिक विवाद के बाद नया संकट
By worldprime
On: मई 28, 2026 5:51 अपराह्न
---Advertisement---