Raipur Crime: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है, जहां नशे की हालत में पहुंचे कुछ युवकों ने कॉलोनी में जमकर हंगामा किया। गाली-गलौज और बहसबाजी के बाद एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।. जानकारी के मुताबिक, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में देर रात कुछ युवक नशे की हालत में पहुंचे थे। इस दौरान उनका कॉलोनी के अन्य युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।. सामने आए CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 6 युवक आपस में बहस कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक कार के पीछे से डंडा उठाकर लाता है और ब्लैक शर्ट पहने युवक की गर्दन पर हमला कर देता है।. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/05/indraprastha-colony-video-viral-1.mp4
Raipur Crime: रायपुर में नशेड़ी बदमाशों का आतंक, युवक पर डंडे से हमला, वारदात CCTV में कैद
By worldprime
On: मई 29, 2026 4:30 अपराह्न
---Advertisement---