क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

On: मई 30, 2026 12:37 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। इन क्षेत्रों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।tcw

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की स्थिति बन रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

CG Weather Update

कई जिलों में हुई बारिश

शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर वर्षा सुकमा में हुई। इसके अलावा जगदलपुर, तोंगपाल और दरभा में 3 सेंटीमीटर, तोकापाल में 2 सेंटीमीटर तथा कोंडागांव, कोंटा, भानपुरी, लोहांडीगुड़ा, अंबिकापुर और सरगुजा में 1 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज इन इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार मध्य पाकिस्तान से अंदरूनी उड़ीसा तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है।

CG Weather Update:

मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });