कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) शनिवार सुबह करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसकी वजह ऑनलाइन पेपर का अपलोड नहीं होना बताया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी की वजह से यह परेशानी आई। शनिवार सुबह परीक्षा 9 बजे से शुरू होनी थी। तकनीकी खामी के कारण सुबह 11:23 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से अभ्यर्थियों और उनके पेरेंट्स में खासी नाराजगी थी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही एंट्री बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। काफी देर तक सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी समस्या दूर होने तक उन्हें इंतजार करने को कहा गया। कई छात्रों ने कहा कि वे सुबह से परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं और लंबे इंतजार के कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन तकनीकी तैयारियों में कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। ऑनलाइन परीक?
CUET-UG 2026- 2.23 घंटे देरी से शुरू हुआ एग्जाम:पेपर अपलोड नहीं होने के कारण आई परेशानी, घंटों इंतजार करते रहे कैंडिडेट्स
By worldprime
On: मई 30, 2026 12:09 अपराह्न
---Advertisement---