Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित सातपाखर इलाके में जन्मदिन मनाने गए एक युवक के नदी में डूब गया। घटना के बाद से युवक लापता है और उसकी तलाश के लिए SDRF तथा पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।. मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय रूपेश देवांगन, पिता राजकुमार देवांगन, गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार क्षेत्र का निवासी था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ सातपाखर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था।. पिता ने रोका, फिर भी दोस्तों के साथ चला गया. परिजनों ने बताया कि रूपेश के पिता ने उसे पिकनिक पर जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया। जन्मदिन के दौरान सभी दोस्त नदी किनारे समय बिता रहे थे। इसी बीच रूपेश नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा।. दोस्तों ने बचाने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रूपेश को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।. SDRF और पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन. सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।.
Raipur Breaking: दोस्तों संग मनाने गया युवक नदी में डूबा, SDRF कर रही तलाश
By worldprime
On: मई 30, 2026 1:03 अपराह्न
---Advertisement---