पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। गुरुवार को राम चरण और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राम चरण ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात को याद किया। राम चरण ने बताया, “पिछली बार जब मैं दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला था, तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि ‘पेड्डी’ किस बारे में है। मैंने उन्हें बताया कि यह एक विकसित भारत और हमारे गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है।” राम चरण ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से जुड़ा एक किस्सा बताया था। एक्टर ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से अधिक लोग फुटबॉल खेल रहे हैं। राम चरण ने कहा कि एक व्यक्ति भी बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने बताया कि फिल्म पेड्डी का मुख्य किरदार भी एक आदिवासी इलाके के छोटे से कस्बे से आता है और अपने समाज में बदलाव लाने का काम करता है। राम चरण ने पिछले साल PM मोदी से मुलाकात की थी पिछले साल राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से म
पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है
By worldprime
On: मई 30, 2026 2:36 अपराह्न
---Advertisement---