क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Mobile Battery Blast: मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से मासूम की मौत, चेहरा-सीना-पेट और हाथ बुरी तरह झुलसा

On: जून 2, 2026 5:34 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Mobile Battery Blast: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मोबाइल की पुरानी बैटरी फटने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। गंभीर हालत में उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।

tcw

जानकारी के अनुसार ग्राम ब्रह्मपुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह 31 मई को अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के पास एक पुरानी मोबाइल बैटरी आ गई, जिससे वे खेल रहे थे।

CG Mobile Battery Blast: मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से मासूम की मौत, चेहरा-सीना-पेट और हाथ बुरी तरह झुलसा

मोबाइल बैटरी में हुआ जोरदार धमाका

शाम करीब 5 बजे बच्चे की मां पानी भरने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक मोबाइल बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। धमाके के बाद वहां मौजूद अन्य बच्चे डरकर भाग गए।

CG Mobile Battery Blast: मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से मासूम की मौत, चेहरा-सीना-पेट और हाथ बुरी तरह झुलसा

धमाके की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची तो मासूम गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। रात करीब 9 बजे जब पिता महेंद्र सिंह नेताम काम से घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद बच्चे को तत्काल प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर वहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया।

CG Mobile Battery Blast: मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से मासूम की मौत, चेहरा-सीना-पेट और हाथ बुरी तरह झुलसा

जांच में जुटी पुलिस

बच्चे के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि मोबाइल की बैटरी कहां से आई थी। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों ने बैटरी के टर्मिनल आपस में जोड़ दिए होंगे, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });