क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Jagdalpur Opium Seized: अफीम बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को बताया शिलाजीत; गिरफ्तार

On: जून 2, 2026 5:30 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Jagdalpur Opium Seized: बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 133.3 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदलपुर के गोयलबाड़ी तिराहा के पास अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से अफीम बरामद की।. जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बरामद पदार्थ को शिलाजीत बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।. FSL किट से जांच में निकली अफीम. पुलिस ने मौके पर ही एफएसएल किट के माध्यम से पदार्थ की जांच कराई, जिसमें वह अफीम निकली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी जगदीश चौधरी राजस्थान के जोधपुर का निवासी है। वह जगदलपुर में किराए के मकान में रहकर नशे के कारोबार में लिप्त था।. 66 हजार रुपए से अधिक की अफीम जब्त. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 66 हजार 500 रुपए कीमत की 133.3 ग्राम अफीम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।. बस्तर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });