CG Diesel Crisis: खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही बस्तर जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। डीजल, खाद और बीज की कमी से नाराज किसानों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर खींचने के लिए खेत में डीजल खत्म होने से बंद पड़े ट्रैक्टर को रस्सी से बांधकर करीब पांच किलोमीटर तक खींचते हुए कार्यालय तक पहुंचाया।. जानकारी के अनुसार नारायणपाल, आड़ावाल और आसपास के गांवों के किसान ट्रैक्टरों के साथ बस्तर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर जरकिन और डिब्बों में डीजल देने से मना किया जा रहा है, जिसके कारण खेतों में काम कर रहे ट्रैक्टरों और कृषि यंत्रों तक डीजल पहुंचाना मुश्किल हो गया है।. किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान जुताई, खेतों की तैयारी और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है। लेकिन डीजल की उपलब्धता नहीं होने से खेती प्रभावित होने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फसल उत्पादन पर भी इसका असर पड़ सकता है।. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से डीजल उपलब्ध कराने, खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों का कहना है कि खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय में आवश्यक संसाधनों की कमी उन्हें आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है।
CG Diesel Crisis: किसानों डीजल संकट से परेशान, बंद ट्रैक्टर को रस्सी से खींचकर पहुंचे SDM कार्यालय
By worldprime
On: जून 3, 2026 1:40 अपराह्न
---Advertisement---