क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Sanitation Strike: रायपुर में सफाई ठेकेदारों की हड़ताल शुरू, 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित

On: जून 3, 2026 4:02 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Sanitation Strike: रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदारों ने बुधवार से काम बंद कर दिया है। इसके चलते नगर निगम के सभी 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले चार महीने से उनका भुगतान लंबित है, जिसके कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

tcw

जानकारी के अनुसार, सफाई ठेकेदारों ने दो दिन पहले ही नगर निगम आयुक्त और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर समय पर भुगतान नहीं होने की स्थिति में काम बंद करने की चेतावनी दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी गई।

कई वार्डों में नहीं हुआ कचरा उठाव

हड़ताल के पहले ही दिन शहर के कई वार्डों में कचरा उठाव प्रभावित रहा। सुबह नियमित सफाई और कचरा संग्रहण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है, जिससे नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।

Orig6167163100463a3109cd7071vk Kachra41671666365 1779018354 300x225

यूजर चार्ज बढ़ोतरी का भी विरोध

इधर, नगर निगम द्वारा हाल ही में आवासीय और व्यावसायिक यूजर चार्ज बढ़ाने के फैसले का भी विरोध तेज हो गया है। बढ़ते यूजर चार्ज और खराब सफाई व्यवस्था के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

Whatsapp Image 2026 06 03 At 85635 Am 1780459839 169x300

निगम प्रशासन पर उठे सवाल

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि शहर में पहले से ही सफाई व्यवस्था बदहाल है। ऐसे समय में ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिलना नगर निगम की वित्तीय और प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने तत्काल बकाया भुगतान कर हड़ताल समाप्त कराने और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

महीने से नहीं मिला भुगतान

सफाई ठेकेदारों का कहना है कि चार महीने से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्चों का संचालन मुश्किल हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });