क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur News: डूबने से 2 युवकों की मौत, एक युवक तालाब में कमल के जाल में फंसा, दूसरा डैम में डूबा

On: जून 3, 2026 4:16 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक तालाब में कमल ककड़ी (ढेस) निकालने के दौरान कमल के घने जाल में फंसकर डूब गया, जबकि दूसरा युवक दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था और गहरे पानी में चले जाने से उसकी जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।tcw

ढेस निकालते समय तालाब में डूबा युवक

जानकारी के अनुसार रतनपुर के करैहापारा निवासी कैलाश केंवट (43) कमल ककड़ी निकालकर बेचने का काम करता था। इसी से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को वह रोज की तरह रत्नेश्वर तालाब में कमल ककड़ी निकालने गया था।

बताया जा रहा है कि ढेस निकालते समय वह तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और कमल के घने जाल में फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह पानी में डूब गया और बाहर नहीं निकल सका।

Bilaspur News: डूबने से 2 युवकों की मौत, एक युवक तालाब में कमल के जाल में फंसा, दूसरा डैम में डूबा

घंटों की तलाश के बाद मिला शव

जब काफी देर तक कैलाश तालाब से बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम कैलाश केंवट का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डैम में नहाने के दौरान डूबा युवक

दूसरी घटना कोटा क्षेत्र के कोरी डैम की है। सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी शोएब शेख अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ डैम घूमने और नहाने गया था।

Bilaspur News: डूबने से 2 युवकों की मौत, एक युवक तालाब में कमल के जाल में फंसा, दूसरा डैम में डूबा

नहाने के दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ ही क्षणों में पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।

गोताखोरों ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });