क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Lightning Strike: दंतेवाड़ा-बीजापुर-मनेंद्रगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत; 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

On: जून 4, 2026 12:12 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।tcw

दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार क्षेत्र में मंगलवार शाम आयोजित जात्रा (मेला) के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 12 ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Lightning Strike: दंतेवाड़ा-बीजापुर-मनेंद्रगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत; 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवा

बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत पेरमपल्ली गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर काम कर रही 50 वर्षीय कलमू मल्ली पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तेज आंधी-तूफान के कारण उसूर के थानापारा में पांच मकानों की छतें उड़ गईं, जिससे प्रभावित परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CG Lightning Strike: दंतेवाड़ा-बीजापुर-मनेंद्रगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत; 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवा

इधर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित चरखर गांव में डैम निर्माण कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय निर्माण स्थल पर करीब 58 मजदूर कार्य कर रहे थे।

CG Lightning Strike: दंतेवाड़ा-बीजापुर-मनेंद्रगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत; 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवा

अगले 5 दिन अंधड़-बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

CG Weather Update: दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से महिला की मौत, 11 घायल; प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

तापमान में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। राजनांदगांव में सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सुकमा जिले में 2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });