बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गईं। RCB की खिताबी जीत के बाद नुसरत ने जश्न मनाते हुए अपने टीवी स्क्रीन का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ आवाजें सुनाई दीं, जिन्हें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गलत तरीके से समझ लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं। कुछ ही मिनटों बाद नुसरत ने वह इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी। नुसरत ने बताई आवाजों की वजह ट्रोलिंग के बाद नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त के घर पर मैच देख रही थीं और वीडियो में सुनाई दे रही आवाजें उनके दोस्त के छोटे पपी की थीं। नुसरत के मुताबिक, बाहर हो रही तेज आतिशबाजी के कारण पपी डर गया था और रो रहा था। उन्होंने उस रात के कुछ अन्य वीडियो भी शेयर किए, जिनमें पपी नजर आ रहा है और वैसी ही आवाजें सुनाई दे रही हैं। नुसरत ने ट्रोलिंग को लेकर लिखा, “कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है। एक पपी के रोने की आवाज पर इतना बवाल मचा दिया। अपने दिमाग के फितूर को शांत रखें और बिना सोचे-समझे किसी बात को न फैलाएं।” नुसरत भरूचा ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह आखिरी बार फिल?
RCB वाले वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई:यूजर्स पर भड़कते हुए कहा- कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है
By worldprime
On: जून 4, 2026 7:05 अपराह्न
---Advertisement---