क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल के 5 जिलों में आज भारी ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी:10 जून तक बरसेंगे बादल, एक सप्ताह में 6% ज्यादा बारिश; तापमान सामान्य से नीचे

On: जून 5, 2026 5:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

हिमाचल की राजधानी शिमला समेत अधिकांश भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में भी सामान्य से छह फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। राज्य में अगले छह दिन बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) ने आज पांच जिले कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। चंबा, कांगड़ा और सोलन जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। अगले कल भी चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। छह जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के अधिकांश भागों में 10 जून तक बारिश होती रहेगी। लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हिमपात बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। शिमला में सबसे ज्यादा 33 मिमी, बिझड़ी में 1.33 मिमी, खदराला में 7.0मिमी, जोत में 5.0मिमी, कोटखाई में 3.3 मिमी, भावानगर में 1.6 मिमी और मंडी 0.8 मिमी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। तापमान सामान्य से नीचे गिरा वर्तमान में राज्य के अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से नीचे गिरा हुआ है। चंबा का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 6.1 डिग्री की गिरावट के बाद 32.9 डिग्री, कांगड़ा का 2.4 डिग्री की कमी के बाद 36.5 डिग्री, सोलन का 0.6 डिग्री की गिरावट के बाद 31.5 डिग्री और ऊना का 1.3 डिग्री कम होने के बाद 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का फ्लैट में शव मिला:हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था; पति से अलग रह रही थीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ENG vs NZ: लॉर्ड्स टेस्ट में टूटा गेंदबाजों का कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट; हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उदयनिधि बोले- कांग्रेस का विश्वासघात नहीं भूलेंगे:8 जून को INDIA ब्लॉक की बैठक से दूरी; तमिलनाडु CM को समर्थन देने से टूटा था 20 साल पुराना गठबंधन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

DMK 8 जून को I.N.D.I.A. की बैठक शामिल नहीं होगी:उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने विश्वासघात किया; TVK को समर्थन देने से टूटा था 20 साल पुराना गठबंधन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वरुण धवन ने पैर छूकर गोविंदा का लिया आशीर्वाद:गले भी लगे, डेविड धवन को भी संभालते दिखे; देखें वीडियो

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक CM की कैबिनेट में कलह:पसंदीदा विभाग न मिलने नाराज मंत्री रामलिंगा का इस्तीफा; शिवकुमार ने एक दिन पहले ही विभाग बांटे थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });