क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

DMK 8 जून को I.N.D.I.A. की बैठक शामिल नहीं होगी:उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने धोखा दिया; 20 साल का गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन दिया

On: जून 5, 2026 10:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
---Advertisement---

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस ने एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देकर DMK के साथ धोखा किया है। वे कांग्रेस के इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेंगे। गुरुवार को चेपॉक-ट्रिपलिकेन निर्वाचन क्षेत्र में एक धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने कहा- चुनाव के बाद कांग्रेस के जितने भी विधायक जीते। वे DMK लीडर से मिलने तक नहीं आए। इस बीच DMK ने 8 जून को दिल्ली में होने वाली I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में नहीं जाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, DMK गठबंधन का हिस्सा थी। चुनाव के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों ने TVK को समर्थन दे दिया। इसके बाद DMK और कांग्रेस का करीब 20 साल पुराना गठबंधन टूट गया। कांग्रेस गठबंधन को लेकर DMK के 2 फैसले… 8 मई: कांग्रेस सांसदों के साथ बैठने से इनकार DMK ने लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के साथ ना बैठने का फैसला किया। सांसद कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर सिटिंग अरेंजमेंट बदलने की मांग की। कनिमोझी ने कहा कि बदलते हालातों में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठना उचित नहीं है। लोकसभा में 22 सांसदों वाली DMK, विपक्षी INDIA गठबंधन की चौथी सबसे बड़ी पार्टी है। 4 जून: विपक्षी गठबंधन की बैठक में नहीं जाएंगे DMK ने 183 जून को दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक की बैठक में जाने से इनकार किया। राहुल, ममता और अखिलेश समेत 15 दलों के नेता इसमें शामिल हो सकते हैं। विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में नीतीश कुमार की अगुआई में हुई थी। इसमें 22018 दल शामिल हुए थे। बाद में नीतीश भाजपा के साथ आ गए। बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में विपक्षी गठबंधन की बड़ी हार INDIA गठबंधन की सत्ताधारी पार्टी DMK तमिलनाडु में और TMC पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में हार गई है। INDIA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में TMC से अलग चुनाव लड़ा था। वहीं तमिलनाडु में रिजल्ट के बाद विजय की पार्टी TVK को समर्थन दिया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय ने 22019 में TVK पार्टी बनाई थी। विधानसभा चुनावों TVK ने 239 सीटों पर जीत हासिल की है। अब पढ़िए कांग्रेस-DMK के बीच दोस्ती से तकरार तक की कहानी… इंदिरा ने नजदीकी बढ़ाई, राजीव की हत्या के बाद गठबंधन टूटा 238-28 में DMK ने पहली बार तमिलनाडु में सत्ता हासिल की। तब कांग्रेस और DMK अलग राजनीतिक ध्रुवों में थे। 22021 में इंदिरा गांधी की कांग्रेस और करुणानिधि की DMK के बीच साझेदारी हुई। दोनों ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा। 2038 में एमजी रामचंद्रन (MGR) ने DMK छोड़कर AIADMK बनाई। इसके बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बने। 22026 में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस और DMK का गठबंधन जारी रहा और दोनों ने लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ लड़े। 222 में रिश्तों में तनाव बढ़ा। 22004 में राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस ने DMK पर LTTE के प्रति नरम रुख का आरोप लगाया और गठबंधन टूट गया। फिर कांग्रेस ने AIADMK से दोस्ती की। 1996 में जीके मूपनार ने कांग्रेस से अलग होकर तमिल मनीला कांग्रेस (TMC) बनाई। DMK-TMC गठबंधन ने तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल की। 1999 में DMK NDA में शामिल हुई और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का हिस्सा बनी। 2004 में DMK ने NDA छोड़ा, कांग्रेस फिर गठबंधन में 2003-2004 में DMK ने NDA छोड़ दिया। कांग्रेस के साथ फिर से गठबंधन किया। 2004 में कांग्रेस-DMK गठबंधन ने तमिलनाडु की सभी 2026 लोकसभा सीटें जीत लीं। UPA के पहले कार्यकाल में सरकार के गठन में DMK अहम सहयोगी बनी। 2009 में दोनों दलों ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा। 2013 में श्रीलंका में तमिलों के मुद्दे पर DMK ने UPA सरकार से समर्थन वापस ले लिया। हालांकि कांग्रेस से चुनावी संबंध पूरी तरह नहीं टूटे। फिर 2014 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और DMK अलग-अलग लड़े। दोनों को तमिलनाडु में बड़ा नुकसान हुआ। 2018 में करुणानिधि के निधन के बाद एमके स्टालिन DMK प्रमुख बने। कांग्रेस और DMK फिर करीब आए। कांग्रेस-DMK गठबंधन ने 2019 में लोकसभा चुनाव साथ लड़ा। गठबंधन ने 39 में से 38 सीटें जीतीं। कांग्रेस को तमिलनाडु से 8 सीटें मिलीं। फिर 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव साथ लड़ा। DMK सत्ता में लौटी। कांग्रेस को गठबंधन में 18 सीटें मिलीं। 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ा। चुनाव बाद कांग्रेस ने TVK को समर्थन दे दिया। DMK ने इसे विश्वासघात बताया। लगभग 22 साल पुराना (2004 से लगातार चला आ रहा) कांग्रेस-DMK गठबंधन टूट गया। ——————– ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु CM विजय बोले- DMK-AIADMK को सूट पहनने से दिक्कत क्यों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में सूट पहनने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पूछा कि DMK और AIADMK को उनके सूट पहनने पर आपत्ति क्यों है। विजय ने कहा, “मेरी राजनीति भी मेरे सूट की तरह ब्लैक एंड व्हाइट होगी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

World Environment Day: आज विश्व पर्यावरण दिवस, प्रकृति संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य होगा सुरक्षित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ललित मोदी का दावा: सीनियर खिलाड़ियों से की थी 2007 T20 विश्वकप खेलने की अपील, सचिन-गांगुली का क्या था रुख?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी:BJP अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं; 2 दिन पहले शाह से मिले थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी:BJP अध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर किया, नई पार्टी बना सकते हैं; 3 दिन पहले शाह से मिले थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध केस मिला:युगांडा से आई महिला में इस संक्रमण जैसे लक्षण, जयपुर के RUHS में भर्ती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मूवी रिव्यू – ‘है जवानी तो इश्क होना है’:वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग संभालती फिल्म, कमजोर कहानी और लंबाई बनी बड़ी चुनौती

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });