क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को NEET री-एग्जाम, छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्र

On: जून 5, 2026 5:25 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

NEET UG 2026 Re-Exam: रायपुर: आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 Re-Exam के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन को लेकर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।tcw

21 जून को होगी NEET की पुनः परीक्षा

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परीक्षा से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने और तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

योग दिवस को देखते हुए विशेष व्यवस्था के निर्देश

मुख्य सचिव ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी आयोजित होगा। ऐसे में परीक्षा संचालन और योग दिवस कार्यक्रमों के बीच किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Image 34 1 1024x899 1 300x263

अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग

मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की संयुक्त टीम को अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट नहीं होनी चाहिए और उन्हें सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाए।

20 जून को होगी मॉक ड्रिल

परीक्षा संचालन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए 20 जून को सभी जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, परीक्षा केंद्र प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास सुनिश्चित किया जाए।

Image 35 1 1024x605 1 300x177

प्रश्नपत्र एयर फोर्स के माध्यम से पहुंचेंगे

बैठक में बताया गया कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट एयर फोर्स के माध्यम से विभिन्न जिलों तक पहुंचाई जाएंगी। इनके सुरक्षित भंडारण और परिवहन के लिए कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर परीक्षा दिवस पर उसे सक्रिय रखने को भी कहा गया है।

NEET

19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 Re-Exam का आयोजन 19 शहरों में किया जाएगा। इसके लिए कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने सभी जिला प्रशासनिक अधिकारियों से परीक्षा के सफल संचालन के लिए समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव बसवराजु एस., राज्य नोडल अधिकारी पीयूष शुक्ला, तकनीकी शिक्षा संचालनालय, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारी तथा विभिन्न जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });