CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम झूलन में सांप काटने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।. जानकारी के अनुसार, ग्राम झूलन निवासी डेढ़ वर्षीय पुष्कर दिव्य बीती रात करीब 3 बजे अचानक रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। जब उन्होंने बच्चे को देखा तो उसके पैर में सांप के काटने के निशान दिखाई दिए।. बच्चे की बिगड़ती गई हालत. सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और बच्चे को बचाने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
CG Snake Bite: सांप काटने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
By worldprime
On: जून 5, 2026 5:57 अपराह्न
---Advertisement---