Raipur News: रायपुर के भाठागांव से दतरेंगा मोड़ तक बन रही 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। करीब 3 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस सड़क निर्माण कार्य को शुरू हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक सड़क पूरी नहीं हो सकी है।![]()
निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के केवल एक हिस्से में डामरीकरण किया गया है, जबकि दूसरा लेन अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरी सड़क के कारण यहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम, उड़ती धूल और खराब सड़क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जनवरी 2026 में रायपुर की महापौर मीनल चौबे और विधायक सुनील सोनी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उस दौरान ठेकेदार को तीन दिनों के भीतर कार्य पूरा करने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। चेतावनी के कई महीने बाद भी सड़क अधूरी पड़ी हुई है।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…
निर्धारित समय-सीमा के अनुसार यह सड़क मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जानी थी, लेकिन जून 2026 तक भी इसकी स्थिति बदहाल बनी हुई है। अब गर्मी का मौसम समाप्त होने वाला है और बारिश सिर पर है, ऐसे में अधूरी सड़क लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है।
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर नौकरीपेशा और व्यापारिक वर्ग के लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। यही सड़क कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, महादेव घाट और अमलेश्वर को जोड़ती है।
सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर यह सड़क कब तक पूरी होगी और लोगों को राहत कब मिलेगी?
देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/reel/DZMcW03MQzh/?igsh=MXM1Ymt6Yjdwb3Z1Zg==




