क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लड़की के गले में फंदा डालकर छत से लटकाया, VIDEO:एकतरफा प्यार में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटा; 60 से ज्यादा टांके लगे

On: जून 5, 2026 5:46 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार को एक युवक ने घर में घुसकर 17 साल की लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद उसने लड़की के गले में रस्सी का फंदा बांधकर छत से लटका दिया। कुछ देर बाद उसे करीब 12 फीट ऊंचाई से नीचे पटक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। खोड़ चौकी पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल नाबालिग को पहले शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हमले में उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन पर 60 से अधिक टांके लगे हैं। घर में अकेली थी नाबालिग स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नाबालिग के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उस समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान धर्मेंद्र परिहार कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा। आरोप है कि घर में घुसते ही उसने नाबालिग पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए नाबालिग घर की छत पर चढ़ गई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। उसने नाबालिग के गले में रस्सी का फंदा बांधा और उसे छत से लटका दिया। ये 4 तस्वीरें देखिए… फंदे सहित नीचे पटका, फिर फरार हो गया परिजनों के मुताबिक, कुछ देर तक नाबालिग को फंदे से लटकाए रखने के बाद आरोपी ने उसे नीचे पटक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर और गर्दन पर गंभीर घाव आए हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया। सिर और गर्दन में 60 से अधिक टांके लगाए गए हैं। परिजन बोले- आरोपी ने बेरहमी से प्रताड़ित किया घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा। नाबालिग के ताऊ की बहू ने बताया कि उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है। उसके मुताबिक, आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया और नाबालिग को बेरहमी से प्रताड़ित किया। उसने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। उन्होंने खोड़-सिरसौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। आरोपी को फांसी की सजा की मांग सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार शुभम गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी मांगों का लिखित आवेदन लिया। परिजनों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी को फांसी की सजा, आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने और आर्थिक सहायता की मांग की। आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र को किया राउंडअप, पांच पर FIR घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार और उसके पिता अजब सिंह परिहार को राउंडअप कर लिया। मामले में धर्मेंद्र परिहार, अजब सिंह परिहार, सोनू परिहार, रिंकू परिहार और फूला बाई परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल नाबालिग का उपचार ग्वालियर में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………………………… यह खबरें भी पढ़ें 1. सागर के अस्तपाल में नर्स की हत्या मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास आरोपी ने नर्स को गोली मार दी। गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 2. अस्पताल में छात्रा के मर्डर का VIDEO नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एकतरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने 12वीं की छात्रा संध्या चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वीडियो में आरोपी अभिषेक कोष्टी लड़की का गला काटता नजर आया था। साथ ही खुद का गला काटने की भी कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट- 2030 तक AI से 22% नौकरियां प्रभावित होंगी:40% कंपनियों में डिग्री+AI वालों को तवज्जो; चीन ने 12 हजार डिग्रियां खत्म कीं, AI कोर्स शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए क्वालिफाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नागपुर में महिला के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल, धर्म बदलने का दबाव:सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });