क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ट्विशा केस- समर्थ-ट्विशा के बीच ‘प्रेग्नेंसी’ पर बढ़ा था विवाद:समर्थ ने पूछा था- ये किसका बच्चा? ; इसी कंट्रोवर्सी पर सीबीआई जांच का फोकस

On: जून 6, 2026 5:26 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच कर रही सीबीआई का फोकस अब ‘प्रेग्नेंसी’ के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अब तक की पूछताछ और डिजिटल एविडेंस से यह साफ हो गया है कि समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी थी। समर्थ ने ट्विशा से पूछा था कि तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? यह किसका बच्चा है? ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत से पहले मीडिया को बताया था कि प्रेग्नेंसी बेटे और बहू के बीच का मामला है। उन्होंने यह जरूर बताया कि ट्विशा और समर्थ ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी। इसके बाद ट्विशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। सास गिरिबाला सिंह बेटे समर्थ के साथ ट्विशा को भोपाल के एक बड़े साइकेट्रिस्ट के पास भी ले गई थीं। यानी ट्विशा की मौत का रहस्य प्रेग्नेंसी के साथ जुड़ा हो सकता है, इस एंगल पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है। इसके अलावा डिप्रेशन, ड्रग और अन्य आरोप-प्रत्यारोपों की जांच में क्या हो रहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में… हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार सीबीआई को अब तक पोस्टमॉर्टम के बाद सुरक्षित रखे गए ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिली है। यही वजह है कि सीबीआई अब भी सेकेंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजन को देने से बच रही है। सीबीआई अधिकारी मौत से जुड़े सबूतों की कड़ियां जोड़ने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल चैट्स और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रहे हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मामले के कई अहम पहलुओं की पड़ताल पूरी हो चुकी है। अब एजेंसी फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने में जुटी है। ट्विशा की चैट- मुझसे पूछ रहा है किसका बच्चा है इस केस में सीबीआई को ट्विशा और उसकी मां के बीच हुई चैटिंग भी मिली है, जिसमें ट्विशा ने कहा था कि समर्थ मुझसे पूछ रहा है कि किसका बच्चा है? मैं उसकी बातों को कैसे इग्नोर करूं? समर्थ ने सीबीआई को बताया है कि प्रेग्नेंसी को लेकर ट्विशा और उसके बीच सब कुछ सामान्य नहीं था। उसने ट्विशा के किसी दोस्त के बारे में भी सीबीआई को जानकारी दी है। ट्विशा के बारे में उसने बताया कि उसका बहुत जल्दी मूड स्विंग होता था। कभी किसी बात पर राजी होती थी, तो कभी उसी बात पर नाराज हो जाती थी। गिरिबाला ने कहा था- प्रेग्नेंसी की खबर से खुश थे हम गिरिबाला ने अपने बयान में बताया था कि प्रेग्नेंसी की खबर से हम तो खुश थे, लेकिन ट्विशा खुद बच्चा नहीं चाहती थी। उसे लगता था कि बच्चे का जन्म उसके कॅरियर में दिक्कत बनेगा। सीबीआई को पूछताछ में समर्थ ने यह भी बताया है कि शादी के छह महीने में ट्विशा पांच बार दिल्ली और अजमेर गई थी। अजमेर में ट्विशा के भाई की पोस्टिंग है। 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन के बाद भी ट्विशा अपने माता-पिता के पास दिल्ली गई थी। इसके कुछ दिनों बाद वह भोपाल लौटी थी। डॉक्टर बताएंगे– ट्विशा क्यों डिप्रेशन में थी ? सीबीआई जल्द ही उस डॉक्टर के भी बयान दर्ज करेगी, जिसके पास ट्विशा के डिप्रेशन का इलाज चला था। सीबीआई डॉक्टर से यह जानना चाहती है कि मरीज ने उन्हें क्या-क्या परेशानियां बताई थीं? प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने का फैसला क्यों किया गया?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक:सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मानव सुथार ने किया डेब्यू, नौ में से दूसरी बार टेस्ट में गिल ने जीता टॉस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे फैबियो कोबोली:सेमीफाइनल से माटेओ अर्नाल्डी ने नाम वापस लिया; रविवार को जर्मनी के ज्वेरेव से मुकाबला होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दम दिखाने उतरेगा भारत, थोड़ी देर में होगा टॉस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन 17 विकेट गिरे:इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 254 रन का लक्ष्य; 36 रन पर कीवियों के 3 विकेट गिरे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन 17 विकेट गिरे:इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 254 रन का लक्ष्य; 36 रन पर कीवियों के 3 विकेट गिरे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });