MLC चुनाव को लेकर JDU और बीजेपी ने शुक्रवार को अपने 4-4 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। बीजेपी से 2 EBC और दो फॉरवर्ड तो जदयू से 1 OBC और 3 EBC कैंडिडेट हैं। बीजेपी से चौकाने वाला नाम सामने आया है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को कैंडिडेटट बनाया गया है। इसके अलावा डॉक्टर संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर, शीला पंडित को भी मैदान में उतारा है। इधर, JDU ने अपने 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने निशांत कुमार, भारती मंडल, ललन प्रसाद, शिवरानी देवी का नाम फाइनल किया गया है। नीतीश कुमार की सीट से ललन प्रसाद MLC चुनाव लड़ेंगे। निशांत कुमार पटना, भारती मेहता मधुबनी और शिवरानी देवी प्रजापति पश्चिमी चंपारण की रहने वाली है। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव (एक सीट पर उपचुनाव) होने हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। 18 जून को जरूरत पड़ी तो वोटिंग कराई जा सकती है। BJP से नाराज होकर निर्दलीय खड़े हुए थे पवन सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था। पवन सिंह काराकाट से टिकट चाह रहे थे। इसी बीच अचानक पवन सिंह ने बीजेपी को टिकट लौटा दिया और काराकाट से निर्दलीय खड़े हो गए। हालांकि इस चुनाव में वे हार गए। इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के लिए प्रचार किया। वे स्टार प्रचारक भी बने। निशांत कुमार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं स्वास्थ्य मंत्र?
पवन सिंह बनेंगे MLC, BJP ने किया ऐलान:JDU ने भी जारी की 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट; निशांत के साथ 2 महिलाओं के नाम
By worldprime
On: जून 5, 2026 6:09 अपराह्न
---Advertisement---