क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

RSS मुख्यालय,महाराष्ट्र CM दफ्तर,मुंबई-पुणे मेयर ऑफिस उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल, महाराष्ट्र में जांच एजेंसियां सतर्क

On: जून 10, 2026 3:25 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

महाराष्ट्र में बुधवार को RSS मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले ग्रुप की ओर से भेजे गए थे। इसके बाद कई इमारतें खाली कराई गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। PTI के मुताबिक, नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि महाल स्थित RSS मुख्यालय और रेशीमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक लगाया गया है। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को मौके पर भेजा गया। पूरे परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BMC को कई ईमेल मिले इसी बीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को भी कई ईमेल मिले। इनमें मुंबई के मेयर कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, BSE भवन और नगर निगम दफ्तरों में विस्फोट की धमकी दी गई थी। ये ईमेल निगम की कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र किया गया था। इसमें कई संस्थानों और संगठनों के खिलाफ भड़काऊ व धमकी भरी बातें लिखी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल की जांच शुरू कर दी है। समान कंटेंट वाले ईमेल में दावा किया गया था कि मुंबई के मेयर कार्यालय में IED से लैस कार से धमाका किया जाएगा। इसके अलावा BSE भवन, CMO और BMC कार्यालयों को भी अलग-अलग समय पर निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। पुणे में नगर निगम की इमारत खाली कराई गई पुणे में नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन और मेयर कार्यालय को भी बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद इमारत खाली कराई गई और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली। पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में पुणे नगर निगम के मेयर कार्यालय में दोपहर 1.11 बजे, विधान भवन में 3.11 बजे और नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में 3.11 बजे IED विस्फोट की धमकी दी गई थी। हालांकि ये धमकी फर्जी निकली। ईमेल में बदला लेने जैसी बातें ———————————————– ये खबर भी पढ़ें: नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्ठी मिली,अलर्ट:RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला चिट्ठी में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय, हेडगेवार स्मृति मंदिर, मेट्रो की ऑरेंज लाइन का जिक्र है। नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव मटेरियल रखा गया है। पढ़े पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट- 2030 तक AI से 22% नौकरियां प्रभावित होंगी:40% कंपनियों में डिग्री+AI वालों को तवज्जो; चीन ने 12 हजार डिग्रियां खत्म कीं, AI कोर्स शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए क्वालिफाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नागपुर में महिला के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल, धर्म बदलने का दबाव:सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });