Water Tank Snake: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर की पानी की टंकी में 27 सांप के बच्चे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार के सदस्य कई दिनों से उसी टंकी के पानी का रोजमर्रा के कार्यों में इस्तेमाल कर रहे थे।. जानकारी के अनुसार, जब परिवार टंकी के अंदर झांककर देखा तो टंकी में सांप के कई बच्चे तैरते नजर आए, जिसके बाद घटना की सूचना पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को दी गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर तालिब व भोला मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद टंकी से एक-एक कर 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Water Tank Snake: पानी की टंकी में निकले 27 सांप, उसी पानी का इस्तेमाल कर रहा था परिवार
By worldprime
On: जून 10, 2026 4:20 अपराह्न
---Advertisement---