क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: 3-4 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, आज से बढ़ेगी आंधी-बारिश की गतिविधि

On: जून 11, 2026 11:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं और अगले 3 से 4 दिनों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। वहीं 11 जून से प्रदेशभर में आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।tcw

बुधवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम का मिजाज और बदलेगा तथा कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

CG Weather Update:

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

60Km रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रायपुर में आंधी-बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश तथा धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });