क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Liquor News: सील पैक शराब की बोतल में कीड़ा, VIDEO वायरल; 10 दिनों में दूसरा मामला

On: जून 13, 2026 12:30 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Liquor News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सरकारी देसी शराब दुकान से खरीदी गई सील पैक शराब की बोतल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शराब उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने शराब की गुणवत्ता, पैकेजिंग प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों के भीतर प्रदेश में इस तरह का यह दूसरा मामला है।tcw

जानकारी के अनुसार डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से गुरुवार को एक व्यक्ति ने प्लेन ब्रांड का पौवा खरीदा था। शराब पीने के लिए जब उसने बोतल खोली तो उसमें कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत दुकान के सेल्समैन से की और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Image 33 6 300x225

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले बालोद जिले के तांदुला डैम के पास स्थित देसी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उस मामले में आबकारी विभाग ने जांच कराने का आश्वासन दिया था।

19 1781320504

गुणवत्ता पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि सरकारी दुकानों में बिकने वाली शराब की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि उत्पादों की नियमित जांच और निगरानी जरूरी है ताकि ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसा कायम रह सके।

17 1781320428

कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले में डभरा आबकारी वृत्त प्रभारी कोमल सिदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी:फिटमेंट फैक्टर 3 होने पर ₹45 हजार हो जाएगी बेसिक सैलरी; 1.24 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता:पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ, कीमतें आज से लागू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता:पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ, कीमतें आज से लागू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Fire: रायपुर के ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में छाया धुएं का गुबार; VIDEO

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चीन में जमीन पर गिरकर हैलिकॉप्टर चरखी जैसा घूमता रहा:2 टुकड़ों में टूटा, सीट बेल्ट ने बचाई कॉकपिट में फंसे पायलटों की जान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG School Reopen: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म मिलेंगी, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी पूरी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });