क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूपी के युवक की अमेरिकी हमले में मौत:होर्मुज में शिप पर थे, पिता से कहा था- जल्द लौटूंगा; पत्नी बेहोश, मां बिलख रही

On: जून 11, 2026 3:43 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

यूपी में देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) की होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी हमले में मौत हो गई। वह सिंगापुर के जहाज ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर थे। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है। शिवानंद जहाज पर इंजन फिटर थे और करीब 9 माह पहले विदेश गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को जहाज होर्मुज के पास से गुजर रहा था, तभी अमेरिका ने हमला कर दिया। जिसमें शिवानंद की मौत हो गई। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार सुबह घटना की जानकारी सबसे पहले दुबई में रहने वाले शिवानंद के छोटे भाई राम प्रवेश चौरसिया को दी। उन्होंने यह बात परिवार को बताई। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई और मां और पत्नी बदहवास हो गईं। पिता रामजी चौरसिया ने कहा, बेटा रोज फोन करता था। शिवानंद से आखिरी बार 28 जून को बात हुई थी। उसने मुझसे और अपनी पत्नी से करीब 20 मिनट तक बात की थी। शिवानंद ने बताया था कि उनका जहाज ओमान के तट के पास खड़ा है और वो जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया और फिर हमारी बात नहीं हो सकी। पूरा परिवार शिवानंद के आने का इंतजार कर रहा था। पिता बात-बात करते भावुक हो गए। उन्होंने गमछे से अपने आंसुओं को पोछते हुए कहा, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 2 तस्वीरें देखिए… पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी बेहोश शिवानंद चौरसिया देवरिया में सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पिता रामजी चौरसिया, मां कलावती देवी, पत्नी सुशीला, पांच साल का बेटा राजवीर और दो साल की बेटी वानिका हैं। पति की मौत से पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। माता-पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शिवानंद परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे थे। उनकी कमाई से ही घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई चल रही थी। बहनोई बोले- 9 महीने पहले शिवानंद नौकरी करने गए थे शिवानंद के बहनोई ने बताया कि वह करीब 9 महीने पहले जहाज पर नौकरी के लिए विदेश गए थे। टैंकर पर हुए हमले के दौरान वे तीन लापता लोगों में शामिल थे। परिवार की उनसे आखिरी बार दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी। शिवानंद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। गांव में पसरा मातम, अंतिम दर्शन का इंतजार शिवानंद की मौत की खबर मिलते ही सुरौली गांव में मातम पसर गया। दोपहर तक बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए। तहसील प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने भी परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से बॉडी देवरिया लाने का प्रयास जारी है। परिवार को सहायता देने की उठी मांग ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग की है। उनका कहना है कि शिवानंद की असमय मौत से परिवार पूरी तरह संकट में आ गया है। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द पार्थिव शरीर गांव लाया जाए। देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा, राज्य सरकार और भारत सरकार से संपर्क कर परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उस जहाज को देखिए, जिस पर शिवानंद तैनात थे… 3 दिन में भारतीय क्रू वाले 2 जहाजों पर हमला अमेरिका ने पिछले 3 दिनों में भारतीय क्रू वाले दो तेल टैंकरों पर हमला किया है। पहला हमला 8 जून को एमटी मैरीवेक्स पर हुआ। इस पर 28 नाविक सवार थे जिसमें 24 भारतीय थे। भारतीय तटरक्षक बल और ओमान की एजेंसियों ने सभी को सुरक्षित निकाला। इसके बाद 10 जून को एमटी सेत्तेबेल्लो पर हमला हुआ। यह पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था। इस पर भी 24 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से 3 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की और अमेरिका के दूतावास के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया। MT सेत्तेबेल्लो पर अमेरिकी हमले का वीडियो… भाजपा विधायक शलभमणि ने जताया दुख, परिवार से बात की देवरिया से भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने शिवानंद चौरसिया की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा कि परिवार से बातचीत हुई है। शिवानंद की बॉडी को देवरिया लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ———————– ये खबर भी पढ़िए- सड़क हादसे में ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत:एटा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी ऑल्टो कार, हाथ-पैर और चेहरे की हडि्डयां चूरचूर एटा में सड़क हादसे में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वे मुरादाबाद से तीन दिनों की ट्रेनिंग करके एटा पुलिस लाइन लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर उनकी तेज रफ्तार कार रोड साइड खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़िए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री, 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट; दंपती पर गिरा पेड़, पति की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Nayeem Hasan: बांग्लादेश के क्रिकेटर नईम ने चटगांव पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, मामले की जांच शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अनिल कपूर बोले- इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं:नए रियलिटी शो के प्रोमो में कहा- यहां रट्टू तोतों की नहीं चलेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश:AN-32 विमान में लैंड करते ही आग लगी, दो हिस्सों में टूटा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोदी फ्रांस-स्लोवाकिया की 6 दिन की यात्रा पर रवाना:G7 समिट में सबसे ज्यादा 7वीं बार शामिल होने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे; ट्रम्प से मुलाकात संभव

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });