क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Gang Rape: भाई के सामने बहन का गैंगरेप, विरोध करने पर बांधे हाथ-पैर बांधा

On: जून 15, 2026 1:22 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती अपने फुफेरे भाई के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

tcw

रास्ते में रोककर गैंगरेप

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जाने के लिए निकली थी। दोनों वाड्रफनगर बस स्टैंड पर उतरने के बाद पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। रास्ते में जंगलनुमा क्षेत्र से गुजरते समय बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे।

Raipur Rape

हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप

आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब उसके फुफेरे भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

भाई ने पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह अपने बंधन खोलने में सफल हो गया। इसके बाद वह तत्काल वाड्रफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Minor Rape 1734569764880 1743752154779 300x169

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई तथा उसके बयान दर्ज किए गए।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से कम बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });