रायपुर : DMF और एग्रीकल्चर घोटाले में EOW की जारी कार्यवाही के बीच ED एक बार फिर सक्रिय हो गई है,उसने राज्य के 5 जिलों में एक साथ छापेमारी कार्यवाही की है,इसकी जद में ऐसे ठेकेदार और कारोबारी सामने आए है,जिनका पूर्व मुख्यमंत्री बघेल,उसकी निलंबित पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया और कोयला माफिया सूर्यकांत तिवारी से करीब का नाता बताया जाता है | जानकारी के मुताबिक,प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी है।
रायपुर के वल्लभ नगर में कारोबारी शाश्वत लुणावत, सरगुजा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म मानसून एग्रो और धमतरी जिले में ठेकेदार दीपेश गांधी के आवास पर एजेंसी द्वारा दबिश दी गई है।
ED की टीम यहां डॉक्यूमेंट्स और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है। सूत्रों द्वारा यह भी बताया जाता है,कि अंबिकापुर में आर के सिंह और संजय गुप्ता के ठिकानों से कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए है |
यह भी बताया जाता है,कि अजय कुशवाह एग्रीकल्चर विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है | जबकि,उनका पुत्र अनुग्रह कुशवाह कांग्रेस राज में पूर्व मुख्यमंत्री के कारोबारी सदस्य के रूप में कार्यरत बताए जाते है |
सूत्रों के मुताबिक,DMF घोटाले में अनुग्रह कुशवाह की भागीदारी भी सामने आ