CG Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दो परिवहन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है।. संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मृत्युंजय पटेल, जो वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग के पद पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है।. वहीं प्रतीक शुक्ला, जो सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।
CG Transfer List: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट-
By worldprime
On: जून 16, 2026 6:13 अपराह्न
---Advertisement---