क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

On: जून 17, 2026 9:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 21% से ज्यादा का उछाल आया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप $22 ट्रिलियन (करीब ₹240 लाख करोड़) के पार पहुंच गया। इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने टेक कंपनी अमेजन को पीछे छोड़ दिया है और कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकल गई थी। स्पेसएक्स अब दुनिया की पांचवी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। यही नहीं सोमवार को स्पेसएक्स के शेयरों में 20% से ज्यादा का उछाल आया था। इससे इलॉन मस्क ने सिर्फ एक दिन में 164 अरब डॉलर यानी करीब 15.5 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। यह वॉरेन बफे की पूरी लाइफ टाइम कमाई 148 अरब डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपए से 13% ज्यादा है। वॉल स्ट्रीट पर लिस्टिंग के कुछ ही दिन बाद निवेशक लगातार इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट कैप 2.85 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा यह स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी मंगलवार को $220 पर ट्रेड कर रही थी, जो एक दिन में 14.3% की बढ़त है। यह कीमत इसके $135 के आईपीओ (IPO) प्राइस से 62% से अधिक ऊपर है। इस स्तर पर स्पेसएक्स की कुल वैल्यू करीब 2.85 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसने इसे दुनिया की पांच सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर दिया है। यह कंपनी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में बढ़त दर्ज कराने वाली सबसे बड़ी योगदानकर्ता रही है। अमेजन को पीछे छोड़ा, माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकली इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने अमेजन को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 2.64 ट्रिलियन डॉलर है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया था, जिसकी वैल्यू लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है, हालांकि बाद में स्पेसएक्स थोड़ा नीचे आ गई। वर्तमान में दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियां 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का मार्केट वैल्यूएशन रखती हैं। ऑप्शंस ट्रेडिंग शुरू होने से निवेशकों का उत्साह बढ़ा मंगलवार को स्पेसएक्स के शेयरों से जुड़े ऑप्शंस में ट्रेडिंग शुरू हो गई, जिससे निवेशकों में रुचि और बढ़ गई है। बाजार सहभागियों को अब इस नए लिस्टेड स्टॉक की दिशा पर दांव लगाने का एक नया जरिया मिल गया है। स्पॉटगामा ऑप्शंस एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के फाउंडर ब्रेंट कोचुबा ने बताया कि मंगलवार से SPCX ऑप्शंस लॉन्च हो गए हैं, जो स्टैंडर्ड मंथली एक्सपायरी और $25 से $380 तक की स्ट्राइक प्राइस की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कॉल ऑप्शंस की डिमांड भारी रहती है, तो डीलर्स को कम लिक्विडिटी वाली स्थिति में भी SPCX शेयर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अगले हफ्ते से इंडेक्स की मांग भी बढ़ सकती है, जबकि अधिक शेयर अगले 1-2 महीनों तक उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है। वैल्यूएशन पर उठे सवाल, एक्सपर्ट ने बताया सट्टेबाजी इतनी भारी बढ़त के बावजूद बाजार के कुछ जानकारों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि क्या यह वैल्यूएशन पूरी तरह सही है। स्विसकोट बैंक की सीनियर मार्केट एनालिस्ट इपेक ओजकार्डेसकाया ने कहा, “हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आज के समय में इस वैल्यूएशन का कोई मतलब नहीं बनता है। लोग स्पेसएक्स को इस उम्मीद में खरीद रहे हैं कि दूसरे लोग भी इसे खरीदेंगे और कीमत को और ऊपर ले जाएंगे- यह सिर्फ एक सट्टेबाजी है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टेलीग्राम NEET-UG री-एग्जाम तक बैन के खिलाफ दिल्ली HC पहुंची:CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND A vs AFG A Live: फिर अर्धशतक नहीं लगा सके वैभव सूर्यवंशी; इतने रन पर हुए आउट; भारत-ए की पहले बल्लेबाजी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ा, G7 समिट में खुलासा:कहा- 1 महीने से नहीं पी; नींद भगाने के लिए कॉफी पीती हूं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });