क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पुणे- बाबा पर 15 साल तक रेप का आरोप:पीड़ित बोली- करंट लगाया, यूरीन पीने और पति से तलाक का दबाव बनाया, 8 गिरफ्तार

On: जून 18, 2026 5:37 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे में खुद को भगवान का अवतार बताने वाले बाबा को 15 साल तक महिला के साथ रेप और प्रताड़ित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा का रहने वाला राधामोहन मिश्रा (59) पुणे में स्थित बंगले में आश्रम चलाता था। वह लोगों को परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं दूर करने का झांसा देकर अपने प्रभाव में लेता था। इसी तरह उसने हरियाणा की 41 साल की महिला और उसके परिवार का भरोसा जीत लिया। पीड़ित का आरोप है कि बाबा खुद को दिव्य शक्तियों वाला बताकर सालों तक उसका रेप करता रहा। महिला ने बताया कि उसे कई बार बिजली के झटके दिए गए, यूरीन पीने के लिए मजबूर किया गया और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना सहनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को उसके परिवार से अलग कर दिया था। उसने परिवार को महिला के बारे में गलत बातें बताईं और उस पर पति से अलग होने का दबाव बनाया। बाबा महिला की संपत्ति अपने नाम कराने और उस पर कब्जा करने की तैयारी में था। पुलिस ने मिश्रा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर सभी को 20 जून तक हिरासत में लिया है। प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था पुलिस के मुताबिक महिला आश्रम में ही रहती थी। उसके कमरे में CCTV कैमरे लगाए गए थे और हर गतिविधि पर नजर रखी जाती थी। आरोपी ने महिला और उसके पति के निजी वीडियो हासिल कर लिए थे, जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान महिला ने आखिरकार हिम्मत दिखाई और आश्रम में लगे CCTV कैमरे तोड़कर वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने परिवार को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और मामला सामने आया। ‘आधुनिक गुरुकुल’ के नाम पर लोगों को फंसाता था पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ‘आधुनिक गुरुकुल’ चलाने का दावा करता था। वह लोगों को विश्वास दिलाता था कि उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं और वह भविष्य बता सकता है। वह बच्चों को आश्रम में रखने के लिए परिवारों को तैयार करता था। पुलिस को आशंका है कि वहां रहने वाले बच्चों और अन्य लोगों का भी मानसिक या शारीरिक शोषण हुआ हो सकता है। आश्रम से कैश बरामद, सुरंग बना रहा था पुलिस ने आश्रम पर छापा मारकर 12 लैपटॉप, 19 हार्ड डिस्क, एक टैबलेट, 11 मोबाइल फोन, 23 पेन ड्राइव, कई DVD-CD, करीब 6.5 लाख रुपए कैश और लगभग 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। कुछ दवाइयां भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आरोपी आश्रम से भागने के लिए भूमिगत सुरंग बनवा रहा था। मिश्रा के अनुयायी महाराष्ट्र के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में फैले हुए हैं। हर गुरुवार को आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस, खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की 35 साल की महिला के साथ रेप किया। आरोपी की पहचान 40 साल के हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });