क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: चिकन का पूछा भाव तो दुकानदार और बेटे ने जमकर की पिटाई

On: जून 18, 2026 6:50 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम गुरमा में चिकन का भाव पूछने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। एक मजदूर ने आरोप लगाया है कि चिकन की कीमत को लेकर हुई बहस के बाद दुकानदार, उसके बेटे और एक कर्मचारी ने मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुरमा निवासी रासराम मंझवार मजदूरी का काम करते हैं। वे गांव में संचालित एक चिकन दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से अच्छी चिकन काटकर देने की बात कही। दुकानदार द्वारा समय लगने की बात कहे जाने पर रासराम ने चिकन का भाव पूछा।. शिकायत के मुताबिक दुकानदार ने चिकन की कीमत 200 रुपये प्रति किलो बताई। इस पर रासराम ने कहा कि दूसरे गांव में चिकन कम कीमत पर मिल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।. पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने बेटे और दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर रासराम के साथ मारपीट की।. रासराम ने बताया कि हमले में उसके सिर, आंख के पास, पीठ, कमर और पैरों पर चोटें आई हैं। आंख के पास गंभीर चोट लगने से खून भी निकला। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया।. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मनप्रीत भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी: जर्मनी के खिलाफ 413वां मैच खेला, बोले- कोहली से फिटनेस सीखी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, 3 जुलाई तक नहीं चलेंगी गाड़ियां; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Cabinet Meeting: इस दिन साय कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर !

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: पति ने पत्नी का बाल काटकर किया मुंडन, पेशाब पिलाया फिर कालिख भी पोती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे- बाबा पर 15 साल तक रेप का आरोप:पीड़ित बोली- करंट लगाया, यूरीन पीने और पति से तलाक का दबाव बनाया, 8 गिरफ्तार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });