क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ओडिशा में राष्ट्रपति की ससुराल पहाड़पुर जाएंगे PM मोदी:₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे; द्रौपदी मुर्मू आज 67वां जन्मदिन मनाएंगी

On: जून 20, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ होंगी। दोनों नेता मयूरभंज के पहाड़पुर गांव और रायरंगपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहाड़पुर राष्ट्रपति मुर्मू का ससुराल है। मोदी यहां सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे संथाली जहेरा और हो जहेरा पर धर्मस्थलों पर पूजा करेंगे। दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रायरंगपुर में ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान ₹47,600 करोड़ रुपए से ज्यादा प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें एनर्जी, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क कनेक्टिविटी, पीने का पानी, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म और सिंचाई से जुड़े सेक्टर शामिल हैं। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन भी है। खराब मौसम के कारण बाय रोड रायरंगपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ही रायरंगपुर पहुंच गईं। हालांकि खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उन्हें पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से बायरोड मयूरभंज जिले के रायरंगपुर पहुंचना पड़ा। यहां पहुंचकर राष्ट्रपति ने सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में AIIMS भुवनेश्वर में आयोजित एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कुसुमी ब्लॉक में माइनिंग से प्रभावित गांवों के लिए इंटीग्रेटेड रूरल पाइप वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट और ब्रह्मा कुमारी के मातृशक्ति भवन का भी उद्घाटन किया। प्रोजेक्ट्स जिनका उद्घाटन करेंगे, नींव रखेंगे पीएम मोदी पहाड़पुर से मुर्मू ने शुरू किया था राजनीतिक करियर उपरबेड़ा गांव में एक संथाली परिवार में जन्मी मुर्मू ने श्याम चरण मुर्मू से शादी करने के बाद पहाड़पुर में रहने पहुंची थीं। उनकी शादी 1980 में श्याम चरण मुर्मू से हुई थी, जिनका पैतृक गांव पहाड़पुर था। इसी कारण पहाड़पुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ससुराल के रूप में जाना जाता है। जब 2022 में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गईं, तब उनके मायके उपरबेड़ा और ससुराल पहाड़पुर, दोनों गांवों में कई दिनों तक उत्सव मनाया गया था। मुर्मू ओडिशा के ही रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में 2002 से 2004 तक वे मंत्री रहीं। मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत में नया ऑयल रिजर्व बनेगा, ₹15000 करोड़ खर्च होंगे:सोना एक दिन में ₹3,123 और चांदी ₹8,218 सस्ती हुई, फोनपे वॉलेट बंद रखने पर मेंटेनेंस चार्ज लगेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत में नया ऑयल रिजर्व बनेगा, ₹15000 करोड़ खर्च होंगे:सोना एक दिन में ₹3,123 और चांदी ₹8,218 सस्ती हुई, फोनपे वॉलेट बंद रखने पर मेंटेनेंस चार्ज लगेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Re-NEET 2026 सवा 3 घंटे की होगी:कलावा, हिजाब पहनने की छूट मिलेगी; आज सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल होगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान बोला- समझौता टूटा तो अमेरिका जिम्मेदार होगा:लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए वॉशिंगटन; हिजबुल्लाह बोला- इजराइल का कब्जा मंजूर नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

FATF के उपाध्यक्ष बने भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल:1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा- शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने वुहान लैब को फंडिंग दी:अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा- डॉ. फॉसी ने कसम खाकर झूठ बोला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });