रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में बीजेपी की चमक-दमक का अंदाज़ा राहुल गांधी को बख़ूबी हो गया है| राज्य में कांग्रेस की ताकत को आंकने में राहुल गांधी ने देरी नहीं की| रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस की ज़मीनी हकीकत देख कर पार्टी आलाकमान भी हैरत में बताया जाता है|
यह भी बताया जा रहा है,कि एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं की सीमित भीड़ देख कर कई वरिष्ठ नेताओं के पैरों तले ज़मीन खिसक गई है | छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद राहुल के स्वागत में एक ओर जहाँ चुनिंदा बुजुर्ग नेताओं के चेहरे नजर आए,वही कार्यकर्ताओं की भारी कमी भी दर्ज की गई |
यह भी पढ़े : मीडिया सिटी रायपुर में बड़ा बदलाव: सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, सुनीता सिंह उपाध्यक्ष…
जानकारी के मुताबिक,रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों और उनकी अगुवाई करने वाले लोगों की संख्या की तुलना में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की संख्या मुट्ठी भर नजर आने से कांग्रेस का दमख़म और दिखावा जनता के सामने आ गया है| इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है,दावा किया जा रहा है,कि दिल्ली के ”जंतर-मंतर” में हालिया जुटे कॉकरोचों की तर्ज पर बमुश्किल कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी की अगुवाई में जुट पाए| जबकि,राज्य के तमाम नेता लाखों की भीड़ जुटने का दावा करने में पीछे न