क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Teacher Job: आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5000 पदों पर भर्ती, परीक्षा के दिन ही रिजल्ट; ऐसे करें आवेदन

On: जून 22, 2026 3:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Teacher Job: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SEJAS) और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए अब लिखित परीक्षा के दिन ही शाम तक परिणाम और मेरिट सूची जारी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी दूर की जा सके। (छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026)tcw

राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है। अब चयन जिला स्तर पर नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन निजी एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Orig Origorig7816473870311677543932 1781046547 1 300x225

जिला स्तर की भर्ती पर लगी रोक

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने फिलहाल जिला स्तर पर चल रही संविदा भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी जिलों से स्कूलवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। रिक्तियों का आंकड़ा मिलने के बाद विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती (CG Teacher Vacancy 2026)

भर्ती के तहत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों प्रकार के पद भरे जाएंगे।

Job

शैक्षणिक पद: व्याख्याता (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, रसायन, भौतिकी), शिक्षक (हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कला, विज्ञान, गणित), प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक और व्यायाम शिक्षक।

गैर-शैक्षणिक पद: ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, भृत्य, चौकीदार और अंशकालीन सफाई कर्मी।

OIP 2 1024x991 1 300x290

क्या होगी योग्यता?

इन विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ बीएड या डीएड अनिवार्य होगा। चूंकि ये उत्कृष्ट विद्यालय हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता भी प्रदर्शित करनी होगी।

CG Job Alert:

परीक्षा के दिन ही आएगा रिजल्ट

शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद उसी दिन शाम तक परिणाम और मेरिट सूची जारी करने की तैयारी है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व में भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। इसी वजह से अब राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

संजू बोले- धोनी क्रिकेट के फेडरर, कोहली अल्काराज जैसे:विमेंस वर्ल्डकप जीतना इंस्पायरिंग था, ऑस्ट्रेलिया से खेलने का अब डर नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं एंडी बर्नहैम:किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से मशहूर, दो बार पीएम पद की रेस हारे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लेबल हेड:पेरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी; विल कैथकार्ट संभालेंगे AI की कमान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Yoga Day 2026 : योग दिवस पर बुजुर्गों ने सीखे स्वस्थ रहने के आसान तरीके!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पंजाब में लेक्चरर के 829 पदों पर भर्ती निकली:एज लिमिट 37 साल, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू से सिलेक्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

प्रशांत महासागर में बन रहा ‘गॉडजिला अल नीनो’:समुद्र में गर्मी बढ़ी, नासा ने सैटेलाइट फोटो जारी की; दुनियाभर में बाढ़-सूखा की आशंका

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });