क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

प्रशांत महासागर में बन रहा ‘गॉडजिला अल नीनो’:समुद्र में गर्मी बढ़ी, नासा ने सैटेलाइट फोटो जारी की; दुनियाभर में बाढ़-सूखा की आशंका

On: जून 22, 2026 6:34 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दुनिया एक बार फिर बड़े जलवायु बदलाव की ओर बढ़ रही है। प्रशांत महासागर में अल नीनो तेजी से मजबूत हो रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के मुताबिक पश्चिमी प्रशांत महासागर में वैसी ही परिस्थितियां बन रही हैं जैसी 1997 में बनी थीं। उस समय इतिहास का सबसे शक्तिशाली ‘गॉडजिला अल नीनो’ बना था। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह हाल के सालों का सबसे प्रभावशाली अल नीनो हो सकता है। नासा के सैटेलाइट ने समुद्र में जमा हो रही भारी मात्रा में गर्मी की फोटो और आंकड़े जारी किए हैं। 1997-98 के अल नीनो के कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण बाढ़, सूखा, फसलों को भारी नुकसान और रिकॉर्ड स्तर की गर्मी दर्ज की गई थी। वैज्ञानिकों को आशंका है कि मौजूदा अल नीनो भी उसी दिशा में बढ़ सकता है। समुद्र में गर्म पानी जमा हो रहा नासा के सेंटिनल-6 माइकल फ्रीलिच सैटेलाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के बड़े हिस्से में समुद्र का जलस्तर सामान्य से ज्यादा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक- दुनियाभर सूखा-बाढ़ की आशंका वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी प्रशांत महासागर अभी 1997 जितना गर्म नहीं हुआ है, लेकिन नई केल्विन वेव्स लगातार उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अल नीनो आने वाले महीनों में और मजबूत हो सकता है। इतिहास बताता है कि अल नीनो के दौरान दुनिया के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और एशिया के कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा भीषण गर्मी, फसल उत्पादन में कमी और मौसम संबंधी आपदाओं की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। NOAA ने 11 जून को अल नीनो की घोषणा की थी अमेरिका की राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने 11 जून को अल नीनो की स्थिति घोषित कर दी थी। यह घोषणा मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में लगातार कई महीनों तक सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने के बाद की गई। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत समेत दुनियाभर में 3 महीने तक सूखे की आशंका, 2 सिस्टम बने तो ही बारिश की उम्मीद इस साल में भारत समेत दुनियाभर में सूखे की आशंका है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने वैश्विक जलवायु को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रशांत महासागर में तेजी से गर्म हो रहे समुद्री जल के कारण जून से अगस्त के बीच अल नीनो बनने की आशंका 80% है। नवंबर तक इसके 90% या उससे ज्यादा बने रहने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

संजू बोले- धोनी क्रिकेट के फेडरर, कोहली अल्काराज जैसे:विमेंस वर्ल्डकप जीतना इंस्पायरिंग था, ऑस्ट्रेलिया से खेलने का अब डर नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं एंडी बर्नहैम:किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से मशहूर, दो बार पीएम पद की रेस हारे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लेबल हेड:पेरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी; विल कैथकार्ट संभालेंगे AI की कमान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Yoga Day 2026 : योग दिवस पर बुजुर्गों ने सीखे स्वस्थ रहने के आसान तरीके!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पंजाब में लेक्चरर के 829 पदों पर भर्ती निकली:एज लिमिट 37 साल, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू से सिलेक्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा- राहुल की स्कूबा डाइविंग पर 26 करोड़ खर्च:कांग्रेस बोली- रिजिजू बदनामी फैलाने वाले मंत्री बने; ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से ध्यान भटकाना चाहते हैं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });