CUET UG 2026 रिजल्ट आज 23 जून को जारी हो गया है। इस साल तकरीबन 15.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार सिर्फ एक स्टूडेंट ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं 22 स्टूडेंट ने तीन सब्जेक्ट में और 180 स्टूडेंट्स ने दो सब्जेक्ट में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। स्कोर से स्टूडेंट्स 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे एडमिशन यह एग्जाम 7 जून को खत्म हुई थी। सीयूईटी रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश के बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू होती है। CUET UG प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित देश की 300 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा। CUET UG की एग्जाम 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। 11 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। सीयूईटी की परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए हुई। इसमें 13 लैंग्वेज, एक जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट और 23 डोमेन सब्जेक्ट शामिल हैं। स्कोर कार्ड में क्या-क्या लिखा होगा :
CUET UG 2026 रिजल्ट जारी:15.6 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम, 22 स्टूडेंट्स के 100 परसेंटाइल
By worldprime
On: जून 23, 2026 3:37 अपराह्न
---Advertisement---