क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रोहित शर्मा-अलका याग्निक को आज मिलेंगे पद्म अवॉर्ड्स:राष्ट्रपति मुर्मू 65 हस्तियों को सम्मानित करेंगी; किचन मुगल टी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्मश्री मिलेगा

On: जून 23, 2026 4:00 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार देंगी। इस समारोह में देश की 65 हस्तियां सम्मानित होंगी। समारोह में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज केटी थॉमस को जनसेवा और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, सिंगर अलका याग्निक, एक्टर ममूटी, अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी सम्मानित होंगे। इन पुरस्कारों में इस बार किचन मुगल के नाम से मशहूर टीटी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्मश्री दिया जाएगा। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में शाम 5 बजे होने वाले समारोह में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनमें से कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए जा रहे हैं। 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इससे पहले 25 को पहले फेज में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था। 2026 के पद्म अवॉर्ड्स… देखें 2026 के पद्म अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट… पहले चरण के पद्म अवॉर्ड्स से जुड़ी खबर पढ़ें… धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया: मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });