Coaching Centre Fire: UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई।. बताया जा रहा है कि आग लगने के समय दूसरे तल पर संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। धुआं फैलने पर कई छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए इमारत से नीचे छलांग लगा दी। एक छात्र पहले तल से कूदकर नीचे लगी ग्रिल पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से ऊपरी मंजिल तक पहुंचकर राहत कार्य चलाया गया। SDRF और NDRF की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी रहीं।. राहत कार्य के दौरान फायरकर्मियों ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस भी मंगाई गईं।. घटना की जानकारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ लौटने का निर्णय लिया।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-22-at-6.06.30-PM-1.mp4. जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल पर पालतू पशु से जुड़ी दुकान और क्लीनिक संचालित हैं, जबकि दूसरे तल पर एक लाइब्रेरी और स्टूडियो संचालित होता है। प्रारंभिक आशंका है कि बेसमेंट में लगे वातानुकूलन उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Coaching Centre Fire: कोचिंग सेंटर में 15 स्टूडेंट की मौत, कई छात्र बाथरूम में छिपे; कई ने लगाई छलांग
By worldprime
On: जून 23, 2026 3:56 अपराह्न
---Advertisement---