रायपुर/कोलकाता : बीजेपी संगठन में नायाब प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,इस फेहरिस्त में छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय का नाम अव्वल नंबर पर लिया जाता है | पवन साय को इसी 22 जून को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला अभी भी अनवरत जारी है | पश्चिम बंगाल से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव-कस्बों तक में उनके जन्मदिन ने अपनी एक विशेष यादगार पहचान बना ली है|
संगठन के सैंकड़ों जमीनी कार्यकर्ताओं की जुबान पर पवन साय का नाम ऐसा रच-बस गया है,कि बधाइयों का सिलसिला अभी भी ख़त्म नहीं हुआ है| साय के जन्मदिन की खबर जंगल में आग की तर्ज पर ऐसी फैली हुई है,कि उन्हें बधाई देने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है| खास बात यह है,कि पवन साय के सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि, काम से छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ता चिर-परिचित है,लेकिन पश्चिम बंगाल से उन्हें थोक में मिल रही ”बधाइयाँ” गौरतलब बताई जाती है |
यह भी बताया जाता है,कि हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पवन साय ने कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में अपना डेरा जमाया हुआ था| उनका,चंद दिनों का यह प्रवास पश्चिम बंगाल के आम कार्यकर्ताओं के लिए यादगार बन गया है|उनकी माने तो, राज्य में पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभा कर पवन साय ने TMC की बाजी पलट दी थी|
उनके मुताबिक,साय के भीतर आज भी नौजव