क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, पति फरार

On: जून 25, 2026 6:26 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला को उसके पति द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।tcw

सो रही पत्नी पर डाला पेट्रोल

जानकारी के अनुसार ग्राम रेलहा निवासी 45 वर्षीय महिला अपने पति और चार बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। महिला और उसका पति घर की परछी में सो रहे थे, जबकि बच्चे कमरे में थे।

आरोप है कि रात करीब 2:30 बजे पति उठा और बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Add A Heading 3 6 860x484 1 300x169

आग लगते ही महिला चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

Image 34 1782358887 300x183

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का बयान दर्ज किया है। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार देर शाम पुलिस को आरोपी के बलौदाबाजार जिले में होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

शादी के 30 साल बाद भी करता था शक

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि महिला की शादी को लगभग 30 वर्ष हो चुके हैं। महिला की उम्र 45 वर्ष और उसके पति की उम्र 48 वर्ष बताई गई है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं। महिला के अनुसार उसका पति कई वर्षों से उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। मंगलवार रात भी इसी संदेह के चलते यह घटना हुई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, बैकफुट पर आए डिप्टी सीएम शिंदे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मीडिया से माफी मांगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });