सक्ती. सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो बाइक सवार युवक एक घर में घुस गए और 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सफेद गमछे से अपना चेहरा ढंके हुए थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। एक युवक घर के अंदर गया और पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही वह सामने आई, आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।. गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। फायरिंग के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।. पूर्णिमा पिछले चार वर्षों से एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। उसकी शादी रायगढ़ में हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध टूटने के बाद वह पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी भी की गई है।. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।. Tags: Chhattisgarh crime news, Chhattisgarh firing news, Jongra village incident latest, Sakti news, Purnima Chauhan murder, Sakti murder case, woman shot dead in Sakti.