Gold Silver Price Today: सराफा बाजार में लगातार गिरावट के चलते सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 26 दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 13000 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1.42 लाख पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 24 प्रति किलो टूटकर 2.40 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। कीमतों में आई इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है और ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।. सराफा कारोबारी हरख मालू के अनुसार, डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। जून की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1.42 लाख रह गया है। इसी तरह चांदी 2.79 लाख प्रति किलो से फिसलकर 2.40 लाख प्रति किलो पर आ गई है।. Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, केंद्र सरकार ने बढ़ाया आयात शुल्क. रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे पहुंचे भाव. इस वर्ष की शुरुआत में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। जनवरी में सोने का भाव करीब 1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। हालांकि, वैश्विक बाजार में बदलाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आए हैं।. सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां. • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।. • खरीदारी से पहले उस दिन का बाजार भाव जरूर जांच लें।.
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 13000 और चांदी 39000 सस्ती; जानें ताजा रेट
By worldprime
On: जून 27, 2026 1:52 अपराह्न
---Advertisement---