Raipur AI Video: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फेसबुक पर अपलोड किए गए कई वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप है। इन वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। मामले में हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. शिकायत के अनुसार, फेसबुक के एक पेज पर 50 से अधिक AI वीडियो अपलोड किए गए हैं। आरोप है कि इन वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं का “पिता” बताया गया है। साथ ही भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान राम और भगवान हनुमान को लेकर भी आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुति दी गई है।. हिंदू संगठनों ने इन वीडियो को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि AI तकनीक का उपयोग कर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है और इन वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किया जा रहा है।. राम भक्त सेना सहित अन्य संगठनों ने भी सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर संबंधित फेसबुक पेज को हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता, स्रोत तथा उन्हें अपलोड करने वालों की पहचान की जा रही है।
Raipur AI Video: जीसस को देवी-देवताओं का पिता बताने वाले वीडियो पर बवाल, FIR दर्ज
By worldprime
On: जून 27, 2026 6:23 अपराह्न
---Advertisement---