एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। बता दें कि साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने बांद्रा के चिम्बई इलाके में छह मंजिला सी-फेसिंग रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने को मंजूरी दी। जमीन सलमान की मां सलमा खान के नाम रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है। MCZMA की बैठक के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था। अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के
सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा:क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे
By worldprime
On: जून 27, 2026 6:04 अपराह्न
---Advertisement---